HINDI NOTES CLASS 3

01/02/2022
HINDI POETRY
पाठ-16 , ग्राम श्री 
 प्रश्न क)पाठ में किन फलों और सब्जियों का वर्णन किया गया है ?
उत्तर -पाठ में फलों के नाम - आम , कटहल जामुन ,आडू , नींबू ,अमरूद ,बेर आदि। सब्जियों के नाम -आलू ,गोभी, बैंगन ,मूली ,पालक ,धनिया, लौकी ,सेम, टमाटर ,मिर्ची आदि का वर्णन किया गया है।

प्रश्न ख) कविता के आधार पर गांँव का वर्णन कीजिए? 
उत्तर- कविता के आधार पर गाँँव का वर्णन इस प्रकार है गांँव में पेड़ पौधे एवं फसलों के कारण चारों ओर हरियाली फैली है सर्दियों की गुलाबी धूप पाकर यह हरियाली खिल उठती है और प्रकृति का वास्तविक सौंदर्य हमें गांँव में ही देखने को मिलता है।

प्रश्न ग)वसंत ऋतु में प्रकृति में क्या-क्या परिवर्तन होने लगते हैं?
उत्तर -वसंत ऋतु में प्रकृति में अत्याधिक परिवर्तन होने लगते हैं चारों तरफ हरियाली छा जाती है आम के पेड़ पर बौर आ जाता है और पीपल ,ढाक के पत्ते झड़ कर झर झर कर गिरने लगते हैं  कोयल गाने लगती है आदि।

31/01/2022
HINDI PROSE
पाठ-17, हार की जीत
प्रश्न क)बाबा भारती कौन थे ? वे सुल्तान के बारे में क्या कहते थे ? 
उत्तर- बाबा भारती एक नेक इंसान थे। वह मंदिर में रहते और भगवान का भजन करते थे। वे सुल्तान के बारे में कहते थे कि यह बहुत सुंदर और बलवान घोड़ा था। इसके जैसा दूसरा घोड़ा सारे इलाके में ना था।

प्रश्न ख) घोड़े को लेने के लिए खड्गसिंह ने क्या किया ? 
उत्तर- खड्गसिंह ने घोड़े को रोक लिया और उसके गर्दन पर प्यार से हाथ फिरते हुए कहा हुए कहा बाबाजी या घोड़ा अब ना दूँँगा। 

प्रश्न ग) बाबा भारती ने खड्गसिंह से क्यों कहा कि इस घटना को किसी के सामने प्रकट न करना ? 
उत्तर -क्योंकि यदि लोगों को इस घटना का पता चलेगा तो कोई भी किसी गरीब या दीन दुखियों पर विश्वास नहीं करेंगे।  

प्रश्न घ) खड्गसिंह घोड़े को वापस अस्तबल में क्यों बाँँध गया?
उत्तर- बाबा भारती के बातों का खड्गसिंह के मन पर गहरा प्रभाव पड़ा इसी कारण वह घोड़े को वापस अस्तबल में बाँँध गया।

10/01/2022
HINDI PROSE
पाठ-15 ,पत्र की कहानी
प्रश्न क) कहाँँ से और किसका पत्र आया ?    
उत्तर -पत्र मुंबई से चाचा जी का आया। 

प्रश्न ख)डाकघर में पत्र पर मोहर क्यों लगाई जाती है ?
उत्तर -डाकघर में पत्र पर मोहर इसलिए लगाई जाती है इससे पता लग सके कि चिट्ठी किस तारीख को निकलती है।

प्रश्न ग) घरों में चिट्ठी कौन दे जाता है ?
उत्तर -घरों में चिट्ठी डाकिया दे जाता है ।  

प्रश्न घ) स्टेशन से डाकघर तक चिट्ठी कैसे आती है ?
उत्तर -स्टेशन से डाकघर तक चिट्ठी मोटर गाड़ी से आती है।

07/12/2021
HINDI POETRY
पाठ 13 , मिर्च का मजा
प्रश्न क) कबुलीवाले ने मिर्च को देखकर क्या समझा ?
उत्तर- कबुलीवाले ने मिर्च को देखकर स्वादिष्ट फल समझा। जिसे खाकर ताकत मिलती है।

प्रश्न ख) हाँ यह तो सब खाते हैं कहने से कुँजड़िन का क्या मतलब है ?
उत्तर- हाँ यह तो सब खाते हैं कहने से कुँजड़िन का यह मतलब था कि यह लाल मिर्च है यह तो सभी लोग खाते हैं। यह एक सब्जी है। तुम भी ले लो।

प्रश्न ग) मिर्च खाने पर काबुलीवाले का क्या हाल हुआ ?
उत्तर- मिर्च खाने पर काबुलीवाले की तबीयत बिगड़ गई , मुँह जल उठा , आँखों में पानी भर आया।

प्रश्न घ) परेशानी होने पर भी काबुलीवाले ने मिर्च खाना क्यों नहीं छोड़ा ?
उत्तर- क्योंकि उसने मिर्च खरीदने में पैसे खर्च किए थे। अतः वह बिना पूरा पैसा वसूले उन्हें छोड़ेगा नहीं।

प्रश्न ङ) काबुलीवाले ने सिपाही को क्या उत्तर दिया ?
उत्तर- काबुलीवाले ने सिपाही को उत्तर दिया कि मैं काबूल का मर्द हूँ। सिपाही तू अपनी राह जा। मैंने इन लाल छीमियो पर पैसा लगाया है। अतः मैं पैसा खाता हूँ।

22/11/2021
HINDI PROSE
पाठ 14 , ओणम
प्रश्न क) भारत को त्योहारों का देश क्यों कहा जाता है ?
उत्तर- भारत में साल-भर त्योहारों की धूम रहती है , इसलिए भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है।

प्रश्न ख) ओणम किस राज्य में और कैसे मनाया जाता है ?
उत्तर- केरल में हर साल राजा बलि के स्वागत में ओणम का पर्व मनाया जाता है, नई फसल के आने की खुशी में ओणम पर्व को मनाते हैं , घरों की आकर्षक साज-सज्जा के साथ फूलों की रंगोली और तरह-तरह के पकवान बनाकर भोग लगाए जाते हैं। हर घर के सामने रंगोली सजाने और दीप जलाने की भी परंपरा है। आदि।

प्रश्न ग) ओणम के साथ कौन सी पौराणिक कथा जुड़ी है ?
उत्तर- ओणम के साथ राजा महाबली की एक पौराणिक कथा जुड़ी है।

25/10/2021
HINDI PROSE
पाठ-12 , कार्य का महत्व
प्रश्न क) पापक दूसरे विद्यार्थियों से क्यों परेशान था ?
उत्तर- पापक दूसरे विद्यार्थियों से इसलिए परेशान था क्योंकि सभी बच्चे उसे पापक के नाम से चिढ़ाते थे।

प्रश्न ख) आचार्य ने पापक से क्या करने के लिए कहा ?
उत्तर- आचार्य ने पापक से कहा तुम सर्वत्र घूमो , लोगों से मिलो तथा उनसे बातें करो , वापस आकर तुम्हें जो भी नाम अच्छा लगे मुझे बता देना। मैं तुम्हारा वही नाम रख दूँगा।

प्रश्न ग) पथिक इधर-उधर क्यों घूम रहा था ?
उत्तर- पथिक इधर-उधर इसलिए घूम रहा था क्योंकि वह अपना मार्ग भटक गया था।

प्रश्न घ) पापक को अपने नाम-परिवर्तन की आवश्यकता क्यों नहीं पड़ी ?
उत्तर- पापक को अपने नाम परिवर्तन की आवश्यकता इसलिए नहीं पड़ी क्योंकि घटनाओं ने पापक की आँखें खोल दी, उसने निष्कर्ष निकाला कि नाम के पीछे भटकना मूर्खता है।

05/10/2021
HINDI POETRY
पाठ-10 , कक्कू
प्रश्न क)कविता में बालक के कौन-कौन से नाम बताए गए हैं ?
उत्तर- कविता में बालक के सक्कू , भक्कू और झक्कू नाम बताए गए हैं।

प्रश्न ख) कक्कू को बच्चे सक्कू क्यों कहते है ?
उत्तर- कक्कू को बच्चे सक्कू इसलिए कहते हैं क्योंकि यह दिन भर रोता है।

प्रश्न ग) कभी-कभी कक्कू को क्या कहते हैं ?
उत्तर- कभी-कभी कक्कू को भक्कू  कहते हैं।

प्रश्न घ) कक्कू को झक्कू क्यों कहना चाहिए ?
उत्तर- कक्कू को झक्कू इसलिए कहना चाहिए क्योंकि वह झगड़ालू बच्चे की तरह काम करता है।

04/10/2021
HINDI PROSE
पाठ-11 , जय जवान जय किसान
प्रश्न क) सैनिक किसान की किस बात पर उसकी हँसी उड़ाता है ?
उत्तर- सैनिक किसान की चिथड़े कपड़ों को देखकर और तन मैला कुचैला देखकर हँसी उड़ाता है।

प्रश्न ख) सैनिक अपने कार्य की क्या-क्या प्रशंसा करता है ?
उत्तर- देश की रक्षा करता हूँ , अपनी जान हथेली पर रखता हूँ, बर्फीले पहाड़ों पर, बीहड़ वनों में रातों को जागकर देश की रक्षा करता हूँ आदि  सैनिक अपने कार्य की प्रशंसा करता है।

प्रश्न ग) किसान अपने क्या-क्या काम गिनाता है?
उत्तर- जेठ के महीने की चिल-चिलाती धूप में खेत में जी तोड़ मेहनत करता हूँ, शरीर में कपा देने वाली कड़कड़ाती ठंड में रातों को जाग कर खेतों पर रखवाली करता हूँ आदि। किसान अपने काम गिनाता  है।

प्रश्न घ) अन्त में किसान और सैनिक क्या-क्या नारे लगाते हैं ?
उत्तर- अन्त में किसान और सैनिक देश के गौरव देश की शान जय जवान जय किसान का नारा लगाते हैं।

19/07/2021
HINDI PROSE
पाठ-9 अन्तरिक्ष विजय
प्रश्न क) पहले अन्तरिक्ष के बारे में लोग क्या सोचते थे ?
उत्तर- पहले अन्तरिक्ष के बारे में लोग यह सोचते थे कि अन्तरिक्ष रहस्यों से भरा है और क्या यह भी सम्भव है कि आदमी ग्रह-नक्षत्रों पर जाकर रह भी सकता है।

प्रश्न ख) अन्तरिक्ष के बारे में विभिन्न जानकारियाँ किन-किन क्रियाकलापों से मिली ?
उत्तर- रूस के वैज्ञानिक ने एक उपग्रह तैयार किया जिसका नाम स्पुतनिक था। इसी स्पुतनिक द्वारा दुनिया में अन्तरिक्ष युग का आरम्भ हो गया। सन् 1961 में रूस के यूरी गागरिन पहले व्यक्ति थे जिन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि आदमी अंतरिक्ष में भेजा जा सकता है और वह सकुशल लौट कर धरती पर आ सकता है आदि।

प्रश्न ग) भारत के अन्तरिक्ष अभियानों के विषय में लिखिए।
उत्तर- अन्तरिक्ष विज्ञान का विकास भारत में भी हुआ है। भारत में अन्तरिक्ष विज्ञान की सफलता का श्रेय डॉ विक्रम साराभाई को जाता है। भारत में थुंबा रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन का निर्माण किया गया। भारत में निर्मित आर्यभट्ट नामक प्रथम उपग्रह अन्तरिक्ष में रूस से छोड़ा गया। फिर तो भारत ने इतनी सफलता अर्जित की , कि तीन-तीन इनसेट और एस•एल•वी एप्पल और भास्कर उपग्रह भी अंतरिक्ष में छोड़े।

19/07/2021
HINDI PROSE
पाठ-8  सुखी कौन ?
प्रश्न क) लक्ष्मी दास बाबा के पास क्यों गया?
उत्तर- लक्ष्मी दास बाबा के पास इसलिए गया क्योंकि साधु बाबा उसकी भी इच्छा पूरी कर देंगे।

प्रश्न ख) साधु बाबा ने लक्ष्मी दास के सामने क्या शर्त रखी?
उत्तर- साधु बाबा ने लक्ष्मी दास के सामने यह शर्त रखी कि तुम्हारे घर से थोड़ी दूर सुखीराम नामक एक व्यक्ति रहता है वह गरीब है तुम उसके परिवार के लिए अनाज ,दाल ,चावल ,घी आदि दे आओ।

प्रश्न ग) सुखीराम का परिवार सुखी क्यों था?
उत्तर -सुखीराम का परिवार सुखी इसलिए था क्योंकि उनके मन में किसी भी प्रकार का लालच नहीं था और उनके पास जो कुछ भी था वे उतने में ही खुश थे।

12/07/2021
HINDI PROSE
पाठ- 6  जब मैं पढ़ता था
प्रश्न क) पाठ के लेखक को हम किस नाम से जानते हैं ?
उत्तर- पाठ के लेखक को हम महात्मा गाँधी जी के नाम से जानते हैं।

प्रश्न ख) लेखक के बचपन के बारे में लिखिए।
उत्तर- लेखक अपने आचरण की ओर बहुत ध्यान देते थे। यदि कोई भूल हो जाती तो उनकी आँखों में आँसू आ जाते थे। उन्हें फुटबॉल खेलना और व्यायाम करना पसंद नहीं था। वे सोचते थे पढ़ाई में अक्षर अच्छे होने की जरूरत नहीं आदि।

प्रश्न ग) लेखक का जन्म कब और कहाँ हुआ ?
उत्तर- लेखक का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 ई० को पोरबंदर (गुजरात) में हुआ।

प्रश्न घ) गाँधी जी स्वयं को सच्चा सिद्ध क्यों नहीं कर सके ?
उत्तर- गाँधी जी स्वयं को सच्चा सिद्ध इसलिए नहीं कर सके क्योंकि कोई उपाय न था। वह मन मारकर रह गए।

25/05/2021
HINDI POETRY
पाठ- 7  मन के भोले भाले बादल
प्रश्न क) कविता के आधार पर बादलों के आकारों का वर्णन कीजिए।
उत्तर- कविता के आधार पर बादलों के आकारों का वर्णन इस प्रकार है इन बादलों के बाल झब्बरदार है, और गाल गुब्बारे जैसा है। कुछ बादल जोकर की तरह तोंद फुलाए हैं कुछ हाथी से सूँड़ उठाए और कुछ ऊँटो से कूबड़ वाले हैं और कुछ बादलों में परियों से पंख लगे हैं इत्यादि।

प्रश्न ख)कविता के आधार पर बादलों के स्वभाव का वर्णन कीजिए।
उत्तर- कविता के आधार पर बादलों के स्वभाव का वर्णन इस प्रकार है कुछ बादल बिल्कुल तूफान जैसे लगते हैं वह रह-रह कर शैतानी रुख अपना लेते हैं और झर झर पानी बरसाते हैं और जिद्दी बनकर नदी नालों में बाढ़ ला देते हैं।

24/05/2021
HINDI PROSE
पाठ- 5  प्यारा सा एक पत्र
प्रश्न क) यह पत्र किसने और किसे लिखा है ?
उत्तर- यह पत्र मनप्रीत कौर ने आस्था को लिखा है।

प्रश्न ख) गाँव की स्त्रियों का पहनावा क्या है ? 
उत्तर- गाँव की स्त्रियों का पहनावा साड़ी और लहँगा चुनरी है।

प्रश्न ग) गाँव के लोगों के जीवन के बारे में मनप्रीत ने क्या बताया ?
उत्तर- गाँव के लोगों के जीवन के बारे में मनप्रीत ने बताया कि वे लोग सादा जीवन बिताते हैं और बहुत परिश्रमी होते हैं।

18/05/2021
HINDI POETRY
पाठ-4  कर्मवीर
प्रश्न क) मुँह में अंगूर कैसे आ सकते हैं ?
उत्तर- मुँह में अंगूर उसे तोड़कर खाने पर आ सकते हैं।

प्रश्न ख) आलस्य करने से क्या होगा ?
उत्तर- आलस्य करने से जगत में कुछ भी नहीं पा सकते हैं। केवल सपने ही देखते रह जाएँगे।

प्रश्न ग) कर्मवीर की क्या पहचान है ?
उत्तर- कर्मवीर की यह पहचान है कि वह मेहनत करके जगत के सब कुछ ही पा जाते हैं।

17/05/2021
HINDI PROSE
पाठ-3  चाचा नेहरू
प्रश्न क) चाचा नेहरू का पूरा नाम क्या था ?
उनके माता और पिता का नाम भी बताइए।
उत्तर- चाचा नेहरु का पूरा नाम जवाहरलाल नेहरु था। माता का नाम स्वरूपरानी और पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था।

प्रश्न ख) बाल दिवस क्यों मनाया जाता है ?
उत्तर- नेहरू जी के जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि नेहरू जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे।

प्रश्न ग) चाचा नेहरू का बचपन कैसे बीता ?
उनके घर के तौर तरीके कैसे थे ?
उत्तर- चाचा नेहरू का बचपन बहुत ही शानो शौकत से बीता। इनके पिता बहुत ही धनाढ्य व्यक्ति थे और उनके घर के तौर तरीके अंग्रेजी रंग में रंगे थे।

प्रश्न घ) पिता ने जवाहरलाल को क्यों पीटा ?
पीटने पर उन्होंने क्या किया ?
उत्तर- पिताजी ने जवाहरलाल को इसलिए पीटा क्योंकि उन्होंने एक पेन बिना पूछे अपनी जेब में रख लिया था। पीटने पर वे अपनी माँ की गोद में जा गिरे।

04/05/2021
HINDI POETRY
पाठ-1  बादल
प्रश्न क) प्रकृति में अचानक क्या परिवर्तन आया ?
उत्तर - प्रकृति में अचानक यह परिवर्तन आया कि अभी धूप थी लेकिन तुरंत वर्षा होने लगी।

प्रश्न ख) धूप के बाद क्या हुआ ?
उत्तर - धूप के बाद वर्षा होने लगी।

प्रश्न ग) बादल गरजते हुए कैसे लग रहे हैं ?
उत्तर - बादल गरजते हुए गुस्से वाले काका लग रहे हैं।

प्रश्न घ) बिजली चमकने को कवयित्री ने किस प्रकार दर्शाया है ?
उत्तर - बिजली चमकने को कवयित्री ने तलवार चलाने सीखने की तुलना को दर्शाया है।



03/05/2021
HINDI PROSE
पाठ- 2  परीलोक की सैर
प्रश्न क) परी रानी रौनक से नाराज क्यों हो गई ?
उत्तर - रौनक के झूठ बोलने से परी रानी रौनक से नाराज हो गई।

प्रश्न ख) परी रानी रौनक के पास लौटकर क्यों आई ?
उत्तर - परी रानी रौनक के पास इसलिए लौट कर आई क्योंकि उसने अपनी गलती मानकर माँ से क्षमा माँग ली।

प्रश्न ग) परी रानी रौनक को कहाँ की सैर कराने ले गई ?
उत्तर - परी रानी रौनक को परीलोक की सैर कराने ले गई।

No comments:

Post a Comment

CLASS 3 SUBJECT SELECTION

KINDLY LOGIN TO THE STUDENT'S DASHBAODR AND CLEAR THE TUITION FEE FOR THE MONTH OF APRIL, 2021 ONLINE. अपनी फीस का भुगतान ऑनलाइ...